मुंगेर, अक्टूबर 11 -- Munger News: बरियारपुर, निज संवाददाता। रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए तैनात रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। यात्रियों के मुताबिक, ट्रेन में चढ़ने-उतरने के दौरान मोबाइल छीनने वाला गिरोह सक्रिय रहता है। अपराधी यात्रियों की भीड़ का फायदा उठाकर हाथ या जेब से मोबाइल छीन लेते हैं और ट्रेन या स्टेशन परिसर से फरार हो जाते हैं। कई बार यात्री शोर मचाते रह जाते हैं और ट्रेन खुल जाती है। गत महीने बरियारपुर थाना क्षेत्र के मिर्जाचक निवासी गंगा कुमार का मोबाइल किऊल स्टेशन पर अप बाघ एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान छीन लिया गया था। आरोप है कि शिकायत के बाद भी रेल पुलिस ने शुरुआत में छिनतई का मामला दर्ज नहीं किया। रेल एसपी, जमालपुर को जानकारी देने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई। वहीं, शनिवार शाम देवघर-जमालपुर ट्रेन में सुल्ता...