Munger News: ट्रांसफार्मर जला, मोहनपुर गांव के आधे हिस्से की बिजली ठप
मुंगेर, अगस्त 31 -- Munger News: धरहरा, एक संवाददाता। औड़ाबगीचा पंचायत की मोहनपुर गांव में महगु सिंह के घर के पास लगा 63 केवी का ट्रांसफार्मर तकनीकी खराबी के कारण जल गया। ट्रांसफार्मर खराब होने से गांव के करीब आधे हिस्से की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों की मांग ग्रामीणों के अनुसार, ट्रांसफार्मर में खराबी आने के बाद बिजली मिस्त्री ने मौके पर पहुंचकर इसकी जांच की। जांच के बाद मिस्त्री ने ट्रांसफार्मर के पूरी तरह जल जाने की पुष्टि की। इसके बाद से गांव के आधे हिस्से में बिजली आपूर्ति बाधित है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द जले ट्रांसफार्मर को बदलकर नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि, बिजली नहीं रहने से घरेलू कामकाज के साथ-साथ ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.