Munger News: टोटो पलटा, बाल बाल बचे सवार
मुंगेर, अगस्त 1 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। शनिवार की शाम नगर के कुलकुला स्थान के समीप जर्जर सड़क पर एक टोटो पलट गया। टोटो पर सवार यात्री बाल बाल बच गये। आसपास के लोग और दुकानदारों की मदद से सड़क पर पलटा टोटो को सीधा किया गया। टोटो पलटने से समीप स्थित एक शृंगार प्रसाधन के दुकान को नुकसान पहुंचा। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुलकुला स्थान के समीप सड़क काफी क्षतिग्रस्त था। जिसपर नगर परिषद ने मिट्टी और ईंट का टुकड़ा डालकर आवागमन को दुरुस्त करने का प्रयास किया। लेकिन बारिश में मिट्टी की वजह से कीचड़ लोगों के लिए मुश्किलों का सबब पैदा कर रहा है और ईंट के टुकड़े सड़क की पूर्व की स्थिति से भी खराब स्थिति बना दिया है। जिससे बार बार दोपहिया और टोटो आदि दुर्घटना का शिकार हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.