Munger News: टीकारामपुर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत
मुंगेर, अक्टूबर 21 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र का टीकारामपुर मंगलवार की सुबह गोलियों की गड़गड़ाहट से थर्रा उठा। पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। इस अचानक हुई गोलीबारी से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में भारी दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवराज कुमार और मिथुन कुमार के बीच लंबे समय से पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसी विवाद को लेकर सोमवार की रात दोनों पक्षों के बीच पहले मारपीट और फिर गोलीबारी हुई थी। यह भी पढ़ें- Munger News: तारापुर हाट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, छह दुकानें जलकर राख हालांकि, रात में मामला शांत हो गया था, लेकिन मंगलवार की सुबह यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.