Munger News: टीएम बालिका मध्य विद्यालय से तीन पंखे चोरी, नाइट गार्ड ने चोर किया पहचानने का दावा
मुंगेर, अक्टूबर 26 -- विद्यालय में पंखे चोरी होने का मामला Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। आदर्श थाना जमालपुर क्षेत्र के केशोपुर स्थित टीएम बालिका मध्य विद्यालय में तीन पंखे चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में स्कूल में नाइट गार्ड के पद पर कार्यरत केशोपुर निवासी पंकज कुमार ने आदर्श थाना जमालपुर में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस बावत पंकज कुमार ने बताया कि रात्रि ड्यूटी के दौरान करीब साढ़े 11 बजे उन्हें मध्य विद्यालय परिसर की ओर हलचल दिखाई दी। जब वह उस तरफ पहुंचे, तो एक युवक चाहरदीवारी से पंखा लेकर कूदते हुए दिखाई दिया। उन्होंने युवक का पीछा किया, लेकिन वह भाग निकला। पीछा करते हुए वह युवक के घर तक पहुंचे, मगर वहां वह नहीं मिला। इसके बाद स्कूल लौटे और डायल 112 पर कॉल कर घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.