Munger News: टाउन हॉल एवं मॉडल स्कूल सेमिनार हॉल की मजबूती जांचने पहुंची विशेष टीम
मुंगेर, अक्टूबर 8 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। नगर आयुक्त की मांग पर इंजीनियरिंग कॉलेज, मुंगेर की ओर से गठित सात सदस्यीय तकनीकी विशेषज्ञों की टीम ने गुरुवार को नगर निगम के टाउन हॉल एवं मॉडल स्कूल सेमिनार हॉल का निरीक्षण किया। नगर निगम के आर्किटेक्ट मृत्युंजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने दोनों भवनों की संरचनात्मक मजबूती का जायजा लिया। ज्ञात हो कि, इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य ने नगर आयुक्त के पत्र के जवाब में असैनिक अभियंत्रण विभाग के विशेषज्ञों की सात सदस्यीय टीम गठित की थी। टीम में सहायक प्राध्यापक-सह-विभागाध्यक्ष प्रिंस राज सहित सहायक प्राध्यापक अमित कुमार सिन्हा, गौरव कुमार सिंह, आराधना कुमारी, अभिषेक आनंद तथा प्रयोगशाला सहायक मो. एजाज और केशव कुमार शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Motihari News: मोतिहारी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में एनबी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.