Munger News: झूले पर विराजमान राधा-कृष्ण की पूजा कर श्रद्धालुओं ने की मंगलकामना
मुंगेर, अगस्त 26 -- Munger News: असरगंज, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न ठाकुरबाड़ियों में पांच दिवसीय राधा-कृष्ण झूलनोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। शाम होते ही ठाकुरबाड़ियों में पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। नगर पंचायत असरगंज स्थित लाल दास ठाकुरबाड़ी, मायराम ठाकुरबाड़ी, सूरजूराम ठाकुरबाड़ी, खूबलाल महावीर ठाकुरबाड़ी, परसीराम ठाकुरबाड़ी एवं रहमतपुर बासा स्थित ठाकुरबाड़ी के साथ मासूमगंज ठाकुरबाड़ी को आकर्षक विद्युत बल्बों से सजाया गया है। श्रद्धालु ठाकुरबाड़ियों में पहुंचकर झूले पर विराजमान भगवान श्रीकृष्ण और राधा की पूजा-अर्चना कर श्रद्धापूर्वक उन्हें झुला रहे हैं और सुख-समृद्धि की मंगलकामना कर रहे हैं। झूलनोत्सव को लेकर कई ठाकुरबाड़ियों में भक्ति संगीत कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.