मुंगेर, सितम्बर 23 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता। मुंगेर जिले में बुधवार दोपहर बाद मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। झमाझम बारिश ने पूरे शहर में कीचड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली और मौसम सुहाना हो गया, लेकिन आम लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ गईं। दोपहर बाद आसमान में काले बादलों का डेरा जमा और देखते ही देखते देर शाम तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। यह भी पढ़ें- Katihar News: 25 सितंबर तक 25 से 40 मिमी तक बारिश का अनुमानसड़कों पर पसरा कीचड़, आवागमन में फजीहत: तेज बारिश के कारण शहर की व्यवस्था चरमरा गई और विभिन्न मुख्य मार्गों पर जलजमाव तथा कीचड़ की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई। जलनिकासी की माकूल व्यवस्था न होने से सड़कों पर पानी जमा हो गया। ​शहर के शीतला मंदिर से छोटी केलाबाड़ी जाने वाले मार्ग, ...