Munger News: झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, शाम ढलते ही बढ़ी उमस
मुंगेर, अगस्त 18 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। मुंगेर जिले में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली और हुई झमाझम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली। दिन के समय रिमझिम और तेज बौछारों के बीच मौसम सुहाना बना रहा। हालांकि, यह राहत ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी। जैसे-जैसे शाम ढली, हवा में नमी बढ़ने के कारण उमस भरी गर्मी ने एक बार फिर शहरवासियों की परेशानी बढ़ा दी। बारिश के कारण जहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई, वहीं नगर निगम और प्रशासनिक दावों की पोल भी खुल गई। शहर की प्रमुख सड़कों और निचले इलाकों में जगह-जगह जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई। सड़कों पर बने गड्डों में पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी फजीहत झेलनी पड़ी。
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक ने दी मौसम की जानकारीः कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.