Munger News: ज्ञान-विज्ञान मेले में बच्चों ने प्रस्तुत किया मॉडल
मुंगेर, अगस्त 9 -- Munger News: मुंगेर , निज प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु मंदिर सादीपुर में शनिवार को विद्यालय स्तरीय ज्ञान-विज्ञान मेला-2026 का आयोजन किया गया। मेले में शिशु, बाल और किशोर वर्ग के विद्यार्थियों ने विज्ञान, गणित और संगणक से जुड़े विभिन्न मॉडल, प्रयोग और नवाचार प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों के बनाए मॉडल ने अतिथियों और अभिभावकों का ध्यान आकर्षित किया। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय राष्ट्रीय मंत्री कमल किशोर सिन्हा सहित विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव अमर कुमार, उपाध्यक्ष जयराम सिंह, विभाग निरीक्षक वीरेंद्र कुमार, पूर्व अखिल भारतीय विज्ञान संयोजक अशोक कुमार सिंह, जिला प्रचारक देवेंद्र कुमार सहित अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: विज्ञान मेले में छात्रों ने किया बेहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.