Munger News: ज्ञानेश के इस्तीफे की मांग की लेकर इंडिया गठबंधन का संयुक्त प्रदर्शन आज
मुंगेर, अक्टूबर 6 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। इंडिया गठबंधन में शामिल विभिन्न दलों की जमालपुर नगर एवं प्रखंड इकाई की ओर से बुधवार को संयुक्त आंदोलनात्मक कार्यक्रम आयोजित होना है। आज सुबह 11 बजे श्री मारवाड़ी धर्मशाला, जमालपुर से शुरू होकर जुबली वेल तक आक्रोश मार्च निकाला जाएगा। इस दौरान गठबंधन के कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे और नरेंद्र मोदी, अमित शाह तथा ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन करेंगे। यह जानकारी साईं शंकर, बमबम यादव और मुरारी प्रसाद ने दी है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम लोकतंत्र और संविधान से जुड़े मुद्दों के विरोध में संयुक्त प्रतिरोध के रूप में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से केंद्र सरकार की नीतियों और लोकतांत्रिक संस्थाओं से जुड़े मुद्दों पर विरोध दर्ज कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- एसआईआर में अनियमितता के खिलाफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.