मुंगेर, अक्टूबर 6 -- Munger News: जमालपुर, एक संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई जेआरएस कॉलेज, जमालपुर में आयोजित अंतर महाविद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता- 2026-27 का मंगलवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए। फाइनल में मेजबान जेआरएस कॉलेज, जमालपुर की टीम ने जेएमएस कॉलेज, मुंगेर को पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। जेएमएस कॉलेज की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता में मुंगेर विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों की 13 टीमों ने भाग लिया। इनमें जेआरएस कॉलेज जमालपुर, जेएमएस कॉलेज मुंगेर, जेसीजे कॉलेज जमालपुर, आरडी एंड डीजे कॉलेज मुंगेर, कोसी कॉलेज खगड़िया, डीएसएम कॉलेज झाझा, एचएस कॉलेज हवेली खड़गपुर, केएमडी कॉलेज परबत्ता, एसबीएन कॉलेज गढ़ी रामपुर, आरएस कॉलेज तारापुर, आरडी कॉलेज शेखपु...