मुंगेर, अगस्त 27 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। रक्षा बंधन पर्व को लेकर बुधवार को जमालपुर शहर में उमड़ी भीड़ के बीच जुबलीवेल चौक पर दोपहर करीब दो बजे भीषण महाजाम लग गया। देखते ही देखते स्टेशन रोड, जय बांग्ला मोड़, मुंगेर रोड, अवंतिका मोड़ और लोको कॉलोनी रोड तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब डेढ़ घंटे तक यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई रही। जाम में रेल यात्री, मरीज, कार्यालय कर्मी और पुलिस-प्रशासन के वाहन तक फंसे रहे। कई यात्रियों को समय पर स्टेशन नहीं पहुंच पाने की परेशानी झेलनी पड़ी। सबसे अधिक परेशानी स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को हुई। जुबलीवेल चौक से स्टेशन रोड की ओर ई-रिक्शा, ऑटो और अन्य वाहनों की कतार लगने से आवागमन लगभग ठप हो गया। स्टेशन के प्रवेश-निकास द्वार के समीप फुटपाथी दुकानों और बेतरतीब खड़े ऑटो-टोटो के कारण स्थिति और ...