Munger News: जुबलीवेल चौक पर टला बड़ा हादसा,
मुंगेर, जुलाई 9 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि।शहर के सबसे व्यस्त चौराहों में शामिल जुबलीवेल चौक पर बुधवार की सुबह करीब 10:30 बजे बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। करीब 16 चक्का ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र की जान खतरे में पड़ गई, लेकिन स्थानीय लोगों की सूझबूझ और ट्रक चालक द्वारा समय रहते ब्रेक लगाने से दोनों सुरक्षित बच गए। घटना के बाद कुछ देर तक मौके पर अफरातफरी का माहौल बना रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिता और पुत्र बाइक से मुंगेर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जुबली वेल चौक से बड़े पुल की ओर मुड़ रहे कारखाना का लोहा लेकर 16 चक्का ट्रक का पिछला हिस्सा बाइक से टकरा गया। बाइक ट्रक के बेहद करीब पहुंच गई। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर चालक को सतर्क किया, जिसके बाद उसने तत्काल ब्रेक लगा दिया। इससे दोनों की जान बच गई और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.