Munger News: जुबलीवेल के पास हंगामा कर रहा नशेड़ी गिरफ्तार
मुंगेर, जुलाई 21 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। आदर्श थाना जमालपुर पुलिस ने सोमवार की देर रात नशे की हालत में सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार युवक की पहचान रामपुर निवासी स्वर्गीय रामेश्वर दास के पुत्र विष्णु देव दास के रूप में हुई है। इस बावत एसएचओ पंकज कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जुबलीवेल के समीप एक युवक नशे की हालत में लोगों के बीच हंगामा कर रहा है। सूचना मिलते ही गश्ती दल में शामिल एएसआई मुकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही युवक भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन उसे तत्काल पकड़ लिया गया। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर आदर्श थाना लाई, जहां आवश्यक जांच और कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.