Munger News: जी राम जी योजना के कार्यस्थल पर मारपीट और हवाई फायरिंग,
मुंगेर, अक्टूबर 18 -- Munger News: टेटिया बंबर, एक संवाददाता।प्रखंड के तिलकारी गांव में जी राम जी योजना के तहत चल रहे तटबंध निर्माण कार्य के दौरान मारपीट, हवाई फायरिंग और पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी ने बताया कि तिलकारी निवासी बीरबल पासवान के आवेदन पर कांड संख्या 127/26 दर्ज किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि कार्यस्थल पर चार नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति ने मारपीट की, हवाई फायरिंग की और रंगदारी की मांग की। मामले को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में बीती रात एक नामजद आरोपी तिलकारी निवासी जयराम मंडल पिता चानो मंडल को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर उसे जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.