मुंगेर, सितम्बर 29 -- Munger News: टेटियाबंबर, संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के तिलकरी गांव में ज़ी रामजी योजना के तहत चल रहे तटबंध निर्माण कार्य के दौरान मारपीट, हवाई फायरिंग और रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। घटना 21 सितंबर की बताई जा रही है, लेकिन प्राथमिकी सोमवार को दर्ज कराई गई है। मामले को लेकर तिलकारी निवासी बीरबल पासवान, पिता-विद्या पासवान ने टेटियाबंबर थाने में आवेदन दिया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि, गांव में ही जी राम जी योजना अतर्गत चल रहे कार्य की देखरेख कर रहे थे। इसी दौरान गांव के ही जयराम मंडल पिता चंगो मंडल, रामरूप मंडल, संजय कुमार उर्फ मौंछी मंडल, दीपक कुमार, पिता सोनेलाल मंडल और एक अज्ञात व्यक्ति हथियार से लैस होकर कार्यस्थल पर पहुंचे एवं ठेकेदार के बारे में पूछताछ की और जातिसूचक गाली-गलौज करते हुए पांच लाख रुपये र...