मुंगेर, सितम्बर 1 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और गांव में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में सोमवार को बरियारपुर उत्तरी पंचायत में नई पहल की शुरुआत हुई। यहां कॉम्फेड की सहायता से संचालित जीविका सुधा बिक्री केंद्र का उद्घाटन डीएम निखिल धनराज ने किया। केंद्र के शुरू होने से जीविका से जुड़ी महिलाओं के साथ स्थानीय ग्रामीणों में भी उत्साह देखा गया। उद्घाटन के बाद डीएम ने बिक्री केंद्र का निरीक्षण कर उपलब्ध उत्पादों और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर ऐसे केंद्र खुलने से ग्रामीणों को गुणवत्तापूर्ण दूध और दुग्ध उत्पाद आसानी से मिलेंगे। साथ ही महिलाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। यह भी पढ़ें- Buxar News: मझरिया में खुला जीविका सुधा बिक्र...