मुंगेर, अक्टूबर 29 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता।मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन परियोजना की गुणवत्ता एक बार फिर कटघरे में खड़ी हो गयी है। इस फोरलेन के तहत जीरो माइल तेलिया तालाब से कंतपुर के बीच प्राचीन काली मंदिर के समीप बनी दक्षिण तरफ की सर्विस रोड बुरी तरह धंस गई है। जिससे वाहनों की आवाजाही करने में परेशानी हो रही है। कभी भी दुर्घटना हो सकती है। सबसे चौंकाने और चिंताजनक बात यह है कि जिस सर्विस रोड को महज एक महीने पहले ही आम वाहनों के आवागमन के लिए चालू किया गया था, वह इतनी जल्दी धंस गयी गई। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे और दरारें उभर आने से हर समय किसी बड़े सड़क हादसे की आशंका बन गई है। ​घटिया निर्माण सामग्री है वजह:

निर्माण गुणवत्ता पर सवाल ​जिस सर्विस रोड को लंबी अवधि और भारी वाहनों के बोझ को सहने के लिए तैयार किया जाना चाहिए था, वह च...