Munger News: जिले में हाईवे पर मर्जर पॉइंट बना दुर्घटनाओं का मुहाना
मुंगेर, जुलाई 2 -- Munger News: मुंगेर, । जिले से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं की पड़ताल में कई गंभीर खामियां सामने आई हैं। हिन्दुस्तान की विशेष पड़ताल के पहले दिन लोकल सड़क और हाईवे के मर्जर पॉइंट की स्थिति का जायजा लिया गया, जहां दुर्घटनाओं की बड़ी वजह सिर्फ चालक की लापरवाही नहीं, बल्कि सड़क की खराब इंजीनियरिंग और कमजोर ट्रैफिक प्रबंधन भी सामने आया। जांच में पाया गया कि, जिले के कई स्थानों पर लोकल सड़कें सीधे समकोण (90 डिग्री) पर हाईवे से जुड़ती हैं। इन जगहों पर एक्सीलरेशन लेन नहीं होने के कारण छोटे-बड़े वाहन सीधे तेज रफ्तार ट्रैफिक में प्रवेश करते हैं। इससे पीछे से आ रहे भारी वाहनों के लिए अचानक ब्रेक लगाना मुश्किल हो जाता है और हादसे हो जाते हैं। यह भी पढ़ें- Chapra News: अख्तियारपुर चौक पर हाईव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.