मुंगेर, अक्टूबर 26 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिले में रोजगार चाहने वालों के लिए अच्छी खबर है, अब धान कटनी के समय में भी रोजगार चाहने वालों को बीबीजी राम जी योजना के तहत रोजगार मिलेगा। मुंगेर मुंगेर जिले में कुल 36 लाख का मैन डेज कार्य लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके विरुद्ध अब तक लगभग 10 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जा चुका है। फिलहाल प्रतिदिन करीब नौ हजार के आसपास मैन डेज कार्य का लक्ष्य पूरा किया जा रहा है। दो दिन पूर्व सरकार की ओर से लीन अवधि समाप्त करने के लिए पत्र जारी किए जाने के बाद ग्रामीण श्रमिकों को अधिक काम मिलने की उम्मीद जगी है। इससे योजना के तहत रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ ही कार्यों में तेजी आने की संभावना है। डीडीसी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि लीन अवधि को समाप्त करने के लिए सरकार की ओर से पत्र जारी किया गया है।...