मुंगेर, अक्टूबर 2 -- Munger News: संग्रामपुर,एक संवाददाता। एसजीएफआई. जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में सेंट मैरी इंग्लिश स्कूल, संग्रामपुर के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स, खो-खो, हैंडबॉल और वॉलीबॉल में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया। अंकुश कुमार 200 मीटर दौड़ में प्रथम, अंकेश कुमार 400 मीटर दौड़ में द्वितीय, आर्यन कुमार 200 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान पर रहे।

खेल प्रतियोगिता में प्रदर्शन खो-खो में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग में प्रथम स्थान शिव कुमार वर्मा, अमित, अतिश आनंद, कृष्णा, कृष्णा रंजन, सोरब, अंकित, आदर्श राज एवं आनंद , 17 वर्ष से कम आयु वर्ग में द्वितीय स्थान पर सुंदरम, आदित्य, शुभम, दिलीप, सिद्धार्थ, अरब, आर्यन, अंकुश, सम्राट एवं निशांत...