Munger News: जिला परिषद की बैठक में बाढ़ की तैयारी पर मंथन, सदस्यों ने अफसरों से मांगा जवाब
मुंगेर, अगस्त 11 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिला परिषद की सामान्य बैठक सोमवार को जिला परिषद सभागार में अध्यक्ष साधना देवी की अध्यक्षता में हुई। संचालन डीडीसी अजीत कुमार सिंह ने किया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में जिला परिषद सदस्यों ने पेयजल, शिक्षा, चिकित्सा, कृषि, गव्य विकास, पशुपालन समेत विभिन्न योजनाओं को लेकर सवालों की बौछार कर दी। सदस्यों ने ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का मुद्दा उठाते हुए अधिकारियों से योजनाओं की वास्तविक स्थिति और आम लोगों को मिल रहे लाभ की जानकारी मांगी।
बाढ़ की तैयारी पर सबसे अधिक जोर : बैठक में संभावित बाढ़ को लेकर विशेष चर्चा हुई। गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की तैयारियों की समीक्षा की गई। सदस्यों ने तटबंधों की स्थिति, जलनिकासी, नावो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.