Munger News: जिला नियोजनालय में लगेगा जॉब कैंप,
मुंगेर, अक्टूबर 7 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। जिला नियोजनालय, मुंगेर की ओर से आगामी 10 अक्टूबर को संयुक्त श्रम भवन, सरकारी आईटीआई परिसर, सीताकुंड रोड, बेनीगीर में जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसमें निजी क्षेत्र की कंपनी फ्रीडम एम्प्लॉयबिलिटी एकेडमी भाग लेगी। कैंप में शिक्षक (फैसिलिटेटर) के 20 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। पद के लिए किसी भी विषय से स्नातक अभ्यर्थी पात्र होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को 14,500 रुपये मासिक वेतन के साथ भविष्य निधि, पेट्रोल और कमरा किराया की सुविधा मिलेगी। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा कार्यस्थल मुंगेर के सभी प्रखंड होंगे। इच्छुक अभ्यर्थियों का राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल पर निबंधन अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को 10 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे तक बायोडाटा, आधार कार्ड, पैन कार्ड, शैक्षणिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.