मुंगेर, नवम्बर 3 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता। समाहरणालय सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी निखिल धनराज की अध्यक्षता में सभी तकनीकी पदाधिकारियों के विभागीय परियोजनाओं की प्रगति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी पंकज कुमार गुप्ता, जिला योजना पदाधिकारी आलोक कुमार सहित विभिन्न तकनीकी विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे। ​

योजनाओं की समय-सीमा और गुणवत्ता पर निर्देश समय-सीमा और गुणवत्ता पर जोरः ​समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे संचालित योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराएं और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़ी इन योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।...