मुंगेर, अक्टूबर 18 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता।रविवार को हवेली खड़गपुर-बरियारपुर मुख्य मार्ग के बहिरा गालिमपुर काली स्थान के समीप जानवर बचाने के क्रम में बाइक दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मिली जानकारी के अनुसार पहाड़पुर गांव निवासी मन्ना सिंह का पुत्र ईश्वर कुमार अपने निजी काम से पहाड़पुर गांव से हवेली खड़गपुर की तरफ आ रहे थे। तभी हवेली खड़गपुर-बरियारपुर मुख्य मार्ग के बहिरा गालिमपुर काली स्थान के समीप जानवर बचाने के क्रम में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।स्थानीय लोगों एवं शामपुर पुलिस के सहयोग से जख्मी युवक को इलाज के लिए हवेली खड़गपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने जख्मी युवक का प्राथमिक इलाज के उपरांत उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्प...