Munger News: जानवर बचाने के क्रम में टोटो हुआ दुर्घटनाग्रस्त, चालक समेत चार जख्मी
मुंगेर, जुलाई 12 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। रविवार को हवेली खड़गपुर-बरियारपुर मुख्य मार्ग स्थित बसंती तालाब के समीप जानवर बचाने के क्रम में टोटो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें टोटो चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जबकि टोटो पर बैठा तीन अन्य सवारी मामूली रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा जख्मी टोटो चालक और अन्य जख्मी को इलाज के लिए हवेली खड़गपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटनास्थल मिली जानकारी के अनुसार बैजलपुर पंचायत के बिशनपुर गांव निवासी गुलाब यादव का पुत्र बबलू कुमार यादव अपने टोटो पर बरियारपुर से सवारी लेकर हवेली खड़गपुर की तरफ आ रहा था। तभी अचानक बसंती तलाव के समीप सड़क पर बकरी के दौड़ने की वजह से उसे बचाने के क्रम में टोटो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें टोटो चालक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.