Munger News: जागरूकता रैली निकाल स्वच्छता का दिया संदेश
मुंगेर, सितम्बर 20 -- Munger News: टेटियाबंबर,एसं.। स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के तहत शनिवार को टेटिया बंबर प्रखंड में मोटरसाइकिल जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ प्रखंड मुख्यालय से हुआ। इसमें प्रखंड कर्मियों, जनप्रतिनिधियों एवं अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। रैली प्रखंड मुख्यालय से निकलकर गांव की गलियों, खेत-खलिहानों एवं प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान प्रतिभागियों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और स्वच्छ भारत के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। रैली के माध्यम से लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी नहीं फैलाने, कचरे का उचित निपटारा करने तथा अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने की अपील की गई। यह भी पढ़ें- स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान : दो अक्टूबर तक होंगी विभिन्न गतिविधियां मौके पर प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.