Munger News: जागरण में भक्ति गीतों पर झूमे श्रोता
मुंगेर, अगस्त 1 -- Munger News: असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज के रहमतपुर में ग्राम देवता बाबा हरदौल नाथ के वार्षिकोत्सव पर आयोजित 24 घंटे का अखंड रामधुन के समापन पर देर शाम भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। भक्ति जागरण अंश म्यूजिकल इवेंट के बैनर तले विजय शंकर उपाध्याय के निर्देशन में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत कर माहौल भक्तिमय कर दिया। भागलपुर से आईं गायिका पिंकी कुमारी ने महिमा तुम्हारी अपरंपार हो भोलेनाथ, मोर भंगिया के मनाई दे भोलेनाथ, श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में सहित कई गीत गाकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। जबकि मनोज माही एवं एस रवि ने गीत-भजन गाकर दशकों का दिल जीत लिया। उद्घोषक विजय शंकर उपाध्याय थे पी शेखर थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.