मुंगेर, जुलाई 9 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। सदर प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं विभिन्न हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में गुरुवार को प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए निःशुल्क एएनसी जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गर्भवती महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सदर मुंगेर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुशील कुमार झा ने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार हर माह की 9 तारीख को गर्भवती महिलाओं की जांच के लिए निःशुल्क शिविर लगाया जाता है। इस शिविर में कुल 548 गर्भवती महिलाओं का जांच किया गया। जांच में हीमोग्लोबिन, एचआईवी, ब्लड शुगर, हेपेटाइटिस-बी सहित कई अन्य जरूरी टेस्ट किए गए। यह भी पढ़ें- पीएचसी जमालपुर में 200 से अधिक गर्भवती महिलाओं की हुई निशुल्क जांच डॉ. झा ने कहा क...