Munger News: जलनिकासी नहीं होने से सड़क पर जलजमाव, आवागमन में परेशानी
मुंगेर, जुलाई 5 -- Munger News: टेटियाबंबर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की केशौली पंचायत की वार्ड संख्या-8 में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के बीच से गुजरने वाली मुख्य सड़क पर कई महीनों से पानी जमा रहने के कारण सड़क तालाब जैसी नजर आने लगी है। इससे आवागमन करना मुश्किल हो गया है। दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि, सड़क किनारे नाला नहीं होने तथा जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं रहने से बारिश का पानी सड़क पर ही जमा रहता है। पैदल चलने वाले लोगों के साथ-साथ बाइक, ई-रिक्शा, तीन पहिया और चार पहिया वाहनों को भी जलजमाव के बीच होकर गुजरना पड़ रहा है। सड़क पर जमा गंदे पानी से दुर्गंध फैल रही है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय ग्रामीण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.