Munger News: जलकुंभी से रोजगार और आय बढ़ाने की पहल, किसानों की बैठक
मुंगेर, अगस्त 22 -- Munger News: हेमजापुर, संवाद सूत्र। शिवकुंड पंचायत भवन में शुक्रवार को ग्रामीण समुदाय आधारित जलकुंभी योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर किसानों एवं ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक नाबार्ड के मुंगेर शाखा कार्यालय की ओर से पूर्व मुखिया राजकुमार राय के सहयोग से आयोजित की गई। इसका उद्देश्य ग्रामीणों को जलकुंभी से रोजगार और अतिरिक्त आय अर्जित करने के अवसरों की जानकारी देना था। बैठक का शुभारंभ नाबार्ड के डीडीएम सुचित कुमार, पूर्व मुखिया राजकुमार राय, तनीक पंडित, गोपाल कृष्ण यादव, पूर्व मुखिया विजय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान ग्रामीणों को जलकुंभी के उपयोग तथा इससे विभिन्न प्रकार के उपयोगी सामान तैयार कर आय अर्जित करने की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Garhwa News: किसान कम ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.