मुंगेर, अगस्त 28 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता। रेल मंत्रालय द्वारा 13071 / 13072 जमालपुर-हावड़ा सुपर एक्सप्रेस का पटना तक विस्तार किए जाने के निर्णय का विरोध शुरू हो गया है। मुंगेर सेवा मंच के प्रतिनिधि संजय कुमार ने इस फैसले को स्थानीय यात्रियों के हित के खिलाफ बताते हुए रेल मंत्रालय से इस पर तुरंत पुनर्विचार करने की मांग की है। ​संजय कुमार ने कहा कि रेलवे प्रशासन अपने आर्थिक लाभ के लिए फैसले ले रहा है, जबकि प्राथमिकता यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा होनी चाहिए। पटना से ट्रेन चलने पर पहले से ही डिब्बे पूरी तरह भर जाएंगे, जिससे जमालपुर, मुंगेर और भागलपुर के यात्रियों को सीट मिलना मुश्किल हो जाएगा। यह भी पढ़ें- हावड़ा-जमालपुर सुपर एक्सप्रेस का पटना तक हो सकता है विस्तार उन्होंने आगे बताया कि अत्यधिक भीड़ से ट्रेन में स्वच्छता और सु...