Munger News: जमालपुर स्टेशन पर तीन मोबाइल के साथ कथित अंतरराज्यीय पॉकेटमार गिरफ्तार
मुंगेर, अक्टूबर 12 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चोरी और झपटमारी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में आरपीएफ की सीआईबी टीम को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना पर आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम ने रविवार की मध्यरात्रि जमालपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 के भागलपुर छोर से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया। उसके बैग से तीन पुराने मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस ने इनकी अनुमानित कीमत 1.10 लाख रुपये बताई है। गिरफ्तार युवक की पहचान बरियारपुर थाना क्षेत्र के लोहापुल परिया निवासी करण कुमार उर्फ प्रह्लाद (25) के रूप में हुई है। उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी जमालपुर को सौंप दिया गया। जमालपुर सीआईबी के इंस्पेक्टर एसके सुधा ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.