मुंगेर, अक्टूबर 28 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर बुधवार को रेल पुलिस ने लावारिस हालत में 4.008 किलोग्राम गांजा जैसा संदिग्ध पदार्थ बरामद किया। प्लेटफॉर्म पर कंक्रीट टाइल्स से बने गोलाकार बैठने के स्थान के पास पदार्थ मिलने के बाद रेल थाना पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि, बरामद पदार्थ की आधिकारिक पहचान जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। सूत्रों ने बताया कि रेल थाना जमालपुर के पुलिसकर्मी प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी के दौरान जांच कर रहे थे। इसी क्रम में प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर बैठने की जगह के पास लावारिस हालत में संदिग्ध पदार्थ दिखाई दिया। जांच के दौरान उसका वजन 4.008 किलोग्राम पाया गया। मौके पर पदार्थ का कोई दावेदार नहीं मिला। इस बावत रेल थाना अध्यक्ष स्वराज कुमार ने बताया कि ड्...