मुंगेर, अक्टूबर 8 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के समीप स्थित सुलभ शौचालय में शराब छिपाकर बेचने का मामला सामने आया है। आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए शौचालय कर्मी सह आदर्श थाना जमालपुर के रामपुर कॉलोनी निवासी स्व. नारायण मंडल का पुत्र रोशन मंडल को गिरफ्तार किया। उसके पास और शौचालय परिसर से रॉयल स्टैग प्रीमियर व्हिस्की की कुल 21 बोतलें बरामद की गईं। शराब की मात्रा 15 लीटर 750 एमएल और अनुमानित कीमत 14,490 रुपये बताई गई है। बरामद बोतलों पर हरियाणा में बिक्री के लिए निर्धारित होने का उल्लेख है। इस बावत जमालपुर सीआईबी इंस्पेक्टर एसके सुधा ने बताया कि आरपीएफ-सीआईबी जमालपुर को गुप्त सूचना मिली कि स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के समीप स्थित सुलभ शौचालय में शराब की बिक्री की...