Munger News: जमालपुर स्टेशन की कुव्यवस्था देख भड़के पीसीसीएम, अधिकारियों-कर्मचारियों को लगायी फटकार
मुंगेर, अगस्त 21 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि।पूर्व रेलवे कोलकाता के प्रिंसिपल चीफ कॉमर्शियल मैनेजर (पीसीसीएम) डॉ. उदय शंकर झा ने गुरुवार को जमालपुर स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और साफ-सफाई की स्थिति देखकर वे नाराज हो गए। उन्होंने प्लेटफार्म, एस्केलेटर, पार्किंग, सर्कुलेटिंग एरिया, टिकट काउंटर और फुटओवर ब्रिज सहित विभिन्न स्थानों का बारीकी से जायजा लिया और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए व्यवस्था में तत्काल सुधार का निर्देश दिया। पीसीसीएम ने कहा कि रेलवे की ओर से जमालपुर स्टेशन को आधुनिक और विश्वस्तरीय स्वरूप देने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके बावजूद यात्री सुविधाओं में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि विश्व श्रावणी मेला चल रहा है और बड़ी संख्या में कांवरिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.