मुंगेर, सितम्बर 27 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। स्थानीय नयागांव स्थित संतमत सत्संग आश्रम जमालपुर परिसर में आयोजित एक दिवसीय बहुक्षेत्रीय संतमत मासिक सत्संग शनिवार को भक्तिमय वातावरण में संपन्न हो गया। सत्संग में जमालपुर, मुंगेर, पाटम, धरहरा, सुल्तानगंज, घोरघट, सूर्यगढ़ा, अभयपुर, असरगंज, बरियारपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों सत्संगियों ने भाग लिया। पूरे दिन आश्रम परिसर में भक्ति और आध्यात्मिकता का माहौल बना रहा। कार्यक्रम के दौरान सत्संग, प्रवचन, भजन, रामायण पाठ, संतवाणी पाठ, आरती गान सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके बाद सामूहिक भंडारा में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। बेगूसराय से पहुंचे प्रवचनकर्ता सह वरिष्ठ महात्मा स्वामी महेश्वर बाबा ने कहा कि जिस प्रकार सोने पर गंदगी लग जाने से उसका मूल्य कम नहीं ह...