मुंगेर, जुलाई 9 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि।जमालपुर विधानसभा क्षेत्र की इन्द्रुख पूर्वी पंचायत स्थित गौरीपुर गगटी तालाब के विकास की दिशा में बुधवार को महत्वपूर्ण पहल हुई। स्थानीय विधायक नचिकेता मंडल की पहल पर मुंगेर के जिलाधिकारी निखिल धनराज ने तालाब का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रस्तावित पक्का छठ घाट, सीढ़ी घाट निर्माण एवं तालाब के समग्र सौंदर्यीकरण की संभावनाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष मुनी लाल मंडल ने डीएम को जानकारी दी कि गंगटी तालाब इन्द्रुख पूर्वी पंचायत का प्रमुख एवं सबसे बड़ा जलाशय है, जहां प्रत्येक वर्ष लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु भगवान भास्कर को अर्घ्य देने पहुंचते हैं। यह ...