मुंगेर, सितम्बर 2 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर रेल कारखाने की समस्याओं और रेलकर्मियों की लंबित मांगों को लेकर ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन ने मंगलवार को केंद्रीय संस्थान, जमालपुर में संगठनात्मक बैठक कर आंदोलन को धार देने का निर्णय लिया। यूनियन के केंद्रीय महामंत्री कॉमरेड अमित घोष के जमालपुर आगमन पर आयोजित कार्यक्रम में कारखाने की वर्तमान स्थिति, कर्मचारियों की कमी, रिक्त पदों, लंबित पदोन्नति, निजीकरण एवं आउटसोर्सिंग समेत कारखाने के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक का अध्यक्षता कार्यक्रम की अध्यक्षता ईआरएमयू के वर्कशॉप शाखाध्यक्ष कॉमरेड कमोज कुमार ने की। केंद्रीय कमेटी की ओर से सहायक शाखा पदाधिकारी कॉमरेड रूपसन दास, कोषाध्यक्ष कॉमरेड कृष्णेंदु मुखर्जी, उपाध्यक्ष कॉमरेड सुधीर राय, संगठन मंत्री कॉमरेड अन...