Munger News: जमालपुर में 2500 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
मुंगेर, अगस्त 9 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। पर्यावरण संरक्षण और जमालपुर को हराभरा बनाने के उद्देश्य से इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के मुंगेर जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार तांती के नेतृत्व में रविवार को काली पहाड़ी के रास्तों एवं छठ घाट के चारों ओर व्यापक पौधारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान करीब 2500 पौधे लगाए गए। यह कार्यक्रम नरेंद्र कुमार तांती के जमालपुर में 61 हजार पेड़ लगाने के संकल्प का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा। अभियान में सैकड़ों महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बच्चों ने परिवार के साथ पहुंचकर पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया। कई परिवारों ने अपने बच्चों के हाथों पौधे लगवाकर उन्हें पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया। मौके पर नरेंद्र कुमार तांती ने कहा कि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.