Munger News: जमालपुर में शॉर्ट सर्किट से तीन मंजिला मकान में लगी आग,
मुंगेर, अक्टूबर 21 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। आदर्श थाना जमालपुर भवन के ठीक सामने सोमवार की दोपहर एक तीन मंजिला मकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घनी आबादी वाले क्षेत्र में मकान से आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग जुट गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। सूचना मिलने पर जमालपुर थाना का अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचा। जवानों ने तत्परता दिखाते हुए दूसरी मंजिल पर फंसे दो बच्चों, एक बुजुर्ग महिला और दो अन्य महिलाओं समेत पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में करीब 50 हजार रुपये की संपत्ति क्षतिग्रस्त होने की बात सामने आई है। सूत्रों ने बताया कि जमालपुर मुंगेर पथ स्थित बड़ी दरियापुर निवासी सुशील कुमार सिंह के मकान में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगी। बिजली बोर्ड के नीचे जूता स्टैंड रखा हुआ था। सबस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.