मुंगेर, अक्टूबर 22 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि।जमालपुर में एक बार फिर से बैंक खाते से 85 हजार रुपये की निकासी का मामला सामने आया है। पीड़ित आकाश कुमार ने अज्ञात व्यक्ति पर खाते से रुपये निकालने की आशंका जताते हुए आदर्श थाना जमालपुर में आवेदन दिया, तथा मामला जांच कर कार्रवाई की मांग की है। इस बावत पीड़ित आकाश कुमार ने बताया कि यूको बैंक की जमालपुर शाखा में मेरा खाता है। बीते 20 अक्टूबर को उनके खाते से 85 हजार रुपये की निकासी हुई। इसकी जानकारी मिलने के बाद उन्होंने निकासी के बारे में पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें स्पष्ट जानकारी नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने साइबर धोखाधड़ी की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी मामले की सूचना दी है। आवेदन में साइबर शिकायत की संदर्भ सं...