Munger News: जमालपुर में पटाखा कारोबारी के पांच ठिकानों पर छापेमारी, अवैध भंडारण का खुलासा
मुंगेर, अक्टूबर 28 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। लौहनगरी जमालपुर में दीपावली के बाद भी पटाखों के अवैध भंडारण और बिक्री का मामला सामने आया है। अवैध रूप से पटाखे रखने और बेचने की सूचना पर मंगलवार देर रात अंचलाधिकारी प्रीति कुमारी की मौजूदगी में आदर्श थाना जमालपुर के एसएचओ पंकज कुमार पासवान की पुलिस टीम ने छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान पटाखा कारोबारी राजीव पटवा के दुकान, मकान और गोदाम सहित पांच अलग-अलग ठिकानों पर तलाशी ली गई। इस दौरान पटाखे बरामद होने पर पुलिस ने उन्हें जब्त कर लिया। करीब पांच घंटे तक चली छापेमारी से शहर के पटाखा कारोबारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर पटाखों के भंडारण की जांच की। कार्रवाई की खबर फैलने के बाद अन्य दुकानदारों और व्यवसायियों के बीच भी चर्चा तेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.