मुंगेर, अक्टूबर 11 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर शहर में स्कूली बच्चों के अचानक घर से लापता होने की घटनाओं ने परिजनों की चिंता बढ़ा दी है। बीते दो दिनों में दो बच्चे बिना किसी को बताए घर से निकल गए। परिजनों ने संबंधित थानों में आवेदन देकर बच्चों की बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर खोजबीन में जुटी है। पहली घटना फरीदपुर ओपी क्षेत्र के उत्तर टोला की है। यहां एक किशोर आठ अक्टूबर की सुबह करीब 5:30 बजे घर से लापता हो गया। उसकी मां के अनुसार, रात में बेटा घर पर सोया था, लेकिन सुबह उठने पर वह नहीं मिला। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले बेटे ने पढ़ाई छोड़कर काम करने की इच्छा जताई थी। इस बात पर उसे डांट-फटकार लगाई गई थी। इसके बाद से परिजन आशंकित हैं कि कहीं वह नाराज होकर घर से तो नहीं निकल गया। यह भी...