मुंगेर, जुलाई 2 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर में बुधवार को जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। मुंगेर में दक्षिणी किला गेट के समीप पानी की पाइपलाइन के वॉल्व में खराबी आने के कारण नगर परिषद क्षेत्र के अधिकांश वार्डों में पूरे दिन पानी की आपूर्ति ठप रही। इससे हजारों परिवारों को पेयजल संकट का सामना पड़ा।

जलापूर्ति के कारण सूत्रों ने बताया कि, पाइपलाइन के वॉल्व की मरम्मत के लिए जलापूर्ति बंद की गई थी। इसका असर नगर परिषद के 25 वार्डों में व्यापक रूप से देखने को मिला। नलों से एक बूंद पानी भी नहीं आया। अचानक जलापूर्ति बंद होने से लोगों को समरसेबल, मंदिर, मस्जिद, रेलवे स्टेशन तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों से पानी लाकर दैनिक जरूरतें पूरी करनी पड़ीं। कई लोग बाल्टी, गैलन और ड्रम लेकर घंटों पानी जुटाने में लगे रहे।

स्थानीय निवासियों...