मुंगेर, अक्टूबर 12 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। लौहनगरी जमालपुर में एक बार फिर से ई-रिक्शा का सामान चोरी करने वाले चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस ने ई-रिक्शा की बैट्री का चार्जर चोरी करने में त्वरित कार्रवाई की और दो चोर को दबोच लिया। गिरफ्तार चोर नया टोला केशोपुर स्थित हर देवी स्कूल के समीप निवासी सुनील पासवान का पुत्र सागर कुमार और दूसरा चोर स्व. सीताराम रजक का पुत्र अमलु रजक है। पुलिस ने दोनों को उनके घर से गिरफ्तार किया। एसएचओ पंकज कुमार पासवान ने बताया कि छोटी केशोपुर निवासी उमेश साह का पुत्र सह ई-रिक्शा ऑनर रविकांत गुप्ता ने अपना वाहन की बैट्री चार्जर चोरी होने को लेकर थाने में लिखित आवेदन दिया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। तथा एसआई दिलीप कुमार के नेतृत्व में दोनों चोर को...