मुंगेर, सितम्बर 25 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। संत गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को समरसता संकल्प अभियान के तहत जमालपुर प्रखंड की पांच पंचायतों के अनुसूचित जाति बहुल टोलों में संत रविदास विकास शिविर का आयोजन किया गया। रामनगर, इन्दरुख पूर्वी, इन्दरुख पश्चिमी, पड़हम एवं सिंघिया पंचायत में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में सरकार की 22 कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए ग्रामीणों से आवेदन लिए गए। इनमें राशन, पेंशन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, जीविका, शौचालय, बिजली, ई-श्रम एवं प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाएं शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Motihari...