मुंगेर, जुलाई 9 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर प्रखंड कार्यालय एवं आरटीपीएस कार्यालय की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में बुधवार को पांच नए कर्मियों ने अपना कार्यभार संभाल लिया। प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. प्रभात रंजन ने सभी नवपदस्थापित कर्मचारियों का स्वागत करते हुए उन्हें पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवक का सबसे बड़ा दायित्व आम लोगों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी सेवा उपलब्ध कराना है। बीडीओ ने बताया कि योगदान देने वाले पांच कर्मियों में तीन की पदस्थापना प्रखंड कार्यालय तथा दो की आरटीपीएस कार्यालय में की गई है। यह भी पढ़ें- Purnia News: प्रखंड में बीडीओ समेत नौ कर्मियों को भावभीनी विदाई उन्होंने कहा कि कार्यालय में आने वाले ...