मुंगेर, जुलाई 29 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि।जमालपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में आधुनिक पैथोलॉजी लैब का विधिवत शुभारंभ किया गया। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से जमालपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों मरीजों को समय पर जांच और बेहतर इलाज का लाभ मिलेगा। पैथोलॉजी लैब का उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार पासवान, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कंवरलाल, बीएचएम शिव प्रसाद लाल, लैब टेक्नीशियन ऋषि कपूर, यूपीएनसी मनीष कश्यप तथा कुमार आनंद की उपस्थिति में किया गया। अधिकारियों ने लैब का निरीक्षण कर उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली और इसे मरीजों के लिए बड़ी सुविधा बताया। मौके पर डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि बुधवार से मरीजों के लिए कुल 63 प्रकार की पैथोलॉजी जांच उपलब्ध रहेगी। इनमें 15 प्रकार की सामान्य जांच पीएचसी जमालपुर...